कोशिका के प्रकार || Koshika ke prakar || 2023

नमस्कार दोस्तो, हम सभी जानते है कि प्रथ्वी पर उपस्थित सभी जीवधारी कोशिकाओं से मिलकर बने होते है। कुछ जीव लाखो कोशिकाओं से मिलकर बने है जिन्हे हम बहुकोशिकीय जीव कहते है जैसे; मनुष्य जबकि कुछ जीव एक ही कोशिका से बने होते है जैसे; अमीबा, पैरामीशियम आदि। जीवधारियों में मौजूद ये कोशिकाएं कई प्रकारों की होती है। इस लेख में हम आपको कोशिका के प्रकार (koshika ke prakar) के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

koshiaka ke prakar
कोशिका के प्रकार 

कोशिका के प्रकार (Types of cell)

अगर कुछ कोशिकाओं को छोड़ दे जैसे; RBC तो लगभग सभी कोशिकाओं में केंद्रक मौजूद होता है। कोशिकाओं में मौजूद केंद्रक के आधार पर हम कोशिकाओं को दो भागों में विभाजित करते है;
1- प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ (Prokaryotic cells)
2-यूकैरियोटिक कोशिकाएँ (Eukaryotic cells)



प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ


प्रोकैरियोटिक शब्द दो शब्दो Pro + karyotic से मिलकर बना है जिसमे 'Pro' का अर्थ है 'पुराना' तथा 'karyotic'
का अर्थ हैं 'केंद्रक'। अर्थात् नाम से ही सपष्ट है कि प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं वो कोशिकाएं है जिनमे मौजूद केंद्रक पुरानी तरह का होता है या अल्पविकसित होता है तथा उसमे केंद्रक कला(Nucleus membrane), गुणसूत्र(chromosomes) एवं केंद्रिका(Nucleolus) आदि का अभाव होता है। जैसा कि आप चित्र में देख सकते हो। इस प्रकार के अल्पविकसित केंद्रक को हम न्यूक्लीयोइड(Nucleoid) या जीनोफोर(Genophore) भी कहते है। 

prokaryotic cell

प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में कला (membrane) युक्त कोशिकांग जैसे; माइटोकांड्रिया, क्लोरोप्लास्ट, गोल्जी बॉडी एंडोप्लास्मिक रेटीकुलम, लाइसोसोम्स आदि उपस्थित नही होते है। इन कोशिकाओं में 70s प्रकार का राइबोसोम पाया जाता है। इसके बारे में हम आगे बात करेंगे जब हम कोशिका की संरचना को पढेंगे।
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ कुछ सरल एककोशिकीय जीवों (जगत- मोनेरा के सदस्य जैसे; बैक्टीरिया, माइकोप्लाजमा तथा PPLO जीव) में देखने को मिलती है।



यूकैरियोटिक कोशिकाएँ



यूकैरियोटिक कोशिकाएँ वो कोशिकाएँ है जिनमे मौजूद केंद्रक सुविकसित होता है अर्थात् उसमे केंद्रक कला(Nucleus membrane), गुणसूत्र(chromosomes) एवं केंद्रिका(Nucleolus) आदि सब पाए जाते है। ये कोशिकाएँ कुछ सरल एककोशिकीय जीवों (जगत- प्रोटिस्टा के सदस्य जैसे; अमीबा, पैरामीशियम, यूगलीना आदि) तथा सभी बहुकोशिकीय जीवों जैसे; जानवर, पेड़-पौधे तथा कवक आदि में देखने को मिलती है।

eukaryotic cell


यूकैरियोटिक कोशिकाओं में कला (membrane) युक्त कोशिकांग जैसे; माइटोकांड्रिया, क्लोरोप्लास्ट, गोल्जी बॉडी एंडोप्लास्मिक रेटीकुलम, लाइसोसोम्स आदि उपस्थित होते है। इनमे 80s तथा 70s दोनों प्रकार का राइबोसोम देखने को मिलता है। इसके बारे मे हम आगे पढ़ेंगे जब हम कोशिका की संरचना पर बात करेंगे। 


प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर



Note: प्रत्येक अंतर पढ़ने के बाद एक बार चित्र में अवश्य देखे l सारा कुछ समझ आ जायेगा। 





 


  
                       कोशिका भित्त (CELL WALL) : प्रकार, संरचना एवं कार्य







Previous
Next Post »